मुख्यमंत्री नायब सैनी के कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इसी दिशा में मानेसर में डाइकिन एयर कंडीशनर कम्पनी द्वारा लगभग 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है जिससे प्रदेश में लगभग 500 से अधिक युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में जापानी डैलीगेशन के साथ बातचीत कर रहे थे। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया और मुख्यमंत्री ने उन्हें गीता भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर भरोसा बढ़ गया है। जापानी कम्पनी मानेसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह अपनी तरह का देश में सबसे बड़ा और पहला केंद्र होगा जो न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में और अधिक मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्तूबर 2025 में जापान यात्रा दौरान हुए एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। इससे भविष्य में और भी विदेशी निवेश के रास्ते खुलेंगे।
ईज ऑफ डूइंग बिजनैस पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनैस’ को बढ़ावा देना है और ‘कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनैस ‘ को कम करना है। इसके लिए सरकार ने अनेक सुधारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे उद्योगपतियों को निवेश करने में सहायता मिल रही है। सरकार ने औद्योगिक निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है जिसके तहत सभी आवश्यक एन.ओ.सी. एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। इससे प्रक्रियाएं सरल और तेज हुई हैं, जिससे विदेशी कंपनियों का राज्य की ओर आकर्षण बढ़ा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal