हरियाणा में कोरोना मरीजो की संख्या 91115 पहुची अब तक 956 लोगो की हो चुकी मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

हरियाणा में रिकॉर्ड 2783 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 24 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 91115 पहुंच गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 956 हो गई है। संक्रमण की दर भी बढ़कर 6.26 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट 77.61 प्रतिशत है। 322 मरीज नाजुक हैं। जिन्हें वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

स्वास्थ्य महकमे ने 112438 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। जबकि 6873 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।करनाल में पांच, फरीदाबाद व अंबाला में तीन-तीन, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा, यमुनानगर में दो-दो, रोहतक, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व कैथल में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

हरियाणा में चौबीस घंटे में फरीदाबाद में 278, गुरुग्राम में 326, सोनीपत में 165, रेवाड़ी में 68, अंबाला में 197, रोहतक में 77, पानीपत में 178, करनाल में 272, हिसार में 213, पलवल में 40, पंचकूला में 178, महेंद्रगढ़ में 55, झज्जर में 56, भिवानी में 30, कुरुक्षेत्र में 173, नूंह में 16, सिरसा में 131, यमुनानगर में 61, फतेहाबाद में 48, कैथल में 39, जींद में 174 व चरखी दादरी में 8 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 15562, गुरुग्राम में 14924, सोनीपत में 5830, रेवाड़ी में 4429, अंबाला में 5641, रोहतक में 3978, पानीपत में 5586, करनाल में 5168, हिसार में 3610, पलवल में 1903, पंचकूला में 3990, महेंद्रगढ़ में 2451, झज्जर में 1845, भिवानी में 1927, कुरुक्षेत्र में 3470, नूहं में 954, सिरसा में 2308, यमुनानगर में 2741, फतेहाबाद में 1475, कैथल में 1722, जींद में 1253 व चरखी दादरी में 351 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

अब तक ठीक हुए मरीज

फरीदाबाद में 13607, गुरुग्राम में 12612, सोनीपत में 4952, रेवाड़ी में 3780, अंबाला में 4432, रोहतक में 3084, पानीपत में 3790, करनाल में 3357, हिसार में 2676, पलवल में 1716, पंचकूला में 2665, महेंद्रगढ़ में 1916, झज्जर में 1363, भिवानी में 1571, कुरुक्षेत्र में 1835, नूंह में 774, सिरसा में 1432, यमुनानगर में 2090, फतेहाबाद में 919, कैथल में 1199, जींद में 691 व चरखी दादरी में 252 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com