हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश…

हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गरज-चमक के साथ आंधी चल सकती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में इसका असर ज्यादा रहेगा। वहीं हरियाणा में दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन शनिवार को सिरसा जिला सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक करनाल, यमुनानगर और पानीपत को छोड़कर सभी जिलों में तापमान लगभग 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। गुरुग्राम में तापमान 36 डिग्री के आसपास चल रहा है जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री कम है। हरियाणा में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान 10 मई रात को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा में आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज- चमक के साथ राज्य में कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com