हरियाणा के 9 जिलों में आज बारिश की संभावना…

 हरियाणा में  मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। लोगों को इस मौसम में सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल,  पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत और जींद के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं, 18 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सबसे अधिक अधिकतम तापमान भिवानी में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। रोहतक में 38.6 डिग्री तो फरीदाबाद में 37 डिग्री, हिसार में 37 डिग्री और सिरसा में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com