हरियाणा की सीमा कलीरामना ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जमाई धाक

हरियाणा: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा की सीमा कालीरमन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता है। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीत देश का मान बढ़ाया है।

CM सैनी ने जीत पर दी बधाई
वहीं सीमा कालीरमन की इस उपलब्धि पर सीएम सैनी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। मुख्यमंत्री ने कहा, “आपकी इस उपलब्धि पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को आप पर गर्व है।”

जानकारी हो कि सीमा कालीरमन ने अपने पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। ग्लासगो में खेले गए महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा ने 58.65 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि सीमा कलीरामना तीन साल की बच्चे की मां भी है। साथ ही वह शारीरिक शिक्षा में PhD भी कर रही हैं। जानकारी हो कि सीमा के इस पदक के साथ में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब भारत ने 17 मेडल हासिल कर लिए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com