स्पीकर हरविंदर कल्याण ने हरिद्वार में अपनी माता की अस्थियों को किया विसर्जित

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को ने हरिद्वार में अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण (86 वर्ष) की अस्थियों को विसर्जित किया। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त देवेंद्र कल्याण स्पीकर हरविंदर कल्याण के बड़े भाई हैं। स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण (86 वर्ष) का जीवन सादगी, धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण रहा। वह स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह रोड की धर्मपत्नी थीं। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाज के गरीब, जरूरतमंद और दुखी लोगों की सहायता करने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई।

स्वर्गीय श्रीमती प्रेम कल्याण अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री तथा भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के दुख-दर्द में काम आते हुए और सेवा भाव के साथ समाज के बीच बिताया। उनकी नेक प्रवृत्ति और मानवीय संवेदनाओं का प्रभाव उनके परिवार पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्वर्गीय प्रेम कल्याण ने परिवार और समाज दोनों में शिक्षा को विशेष महत्व दिया। यही कारण है कि आज उनका पूरा परिवार सुशिक्षित, सामाजिक सरोकारों से जुड़ा हुआ तथा सेवा और दया के भाव से प्रेरित माना जाता है। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक वर्गों में भी गहरा शोक व्याप्त है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com