कारोबारी हफ्ते की शुरुआत ही सोना-चांदी के निवेशकों के लिए झटका (gold silver price crash) लेकर आई। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी में इतनी बड़ी गिरावट (silver price crash) आई कि कीमतें एक झटके में ढाई लाख रुपए के स्तर से नीचे खिसक गईं।
वैश्विक बाजार में कितना गिरा सोना-चांदी?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी माहौल कमजोर रहा। कोमेक्स पर सोना करीब 70 डॉलर टूटकर 5000 डॉलर (gold price today) के अहम स्तर के नीचे फिसल गया और लगभग 4991 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में भी तेज कमजोरी आई और यह करीब 4 डॉलर गिरकर 77 डॉलर प्रति औंस (silver price today) के आसपास कारोबार करती नजर आई।
MCX पर कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी?
इसका असर सीधे घरेलू वायदा बाजार पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की कीमतों में 12,500 रुपये (silver rate crash) से ज्यादा की भारी गिरावट दर्ज हुई। इसके बाद चांदी की कीमत ढाई लाख रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गई।
सोने में भी कमजोरी साफ दिखाई दी। MCX पर सोना करीब 3,300 रुपए टूटकर दिनदौरान 1.54 लाख रुपए के लो लेवल तक पहुंच गया। यानी जिन निवेशकों ने हाल ही में ऊंचे स्तरों पर खरीदारी की थी, उनके पोर्टफोलियो पर तुरंत दबाव बन गया।
अजय केडिया बोले- डॉलर ने गिराए दाम!
कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक वजहें काम कर रही हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि,
डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से मेटल्स पर दबाव बना है। जब डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स पर बिकवाली बढ़ जाती है।”
इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के अहम तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इससे तेल बाजार में हलचल बढ़ी है और वैश्विक कमोडिटी बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है।
कितने और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि,
डॉलर की मजबूती फिलहाल सोना-चांदी पर सबसे बड़ा दबाव बना रही है। उनका मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में गिरावट और गहरी हो सकती है। सोना 1.50 लाख रुपए के नीचे और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो तक फिसल सकती है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal