सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया, जिससे गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में भी भारी तेजी आई। MCX पर सोने का वायदा भाव 2% और चांदी का 5% तक बढ़ा। इस बढ़ोतरी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ; शुक्रवार को 1 करोड़ रुपये के निवेश पर 12 लाख रुपये तक का मुनाफा हुआ। जनवरी 2026 में गोल्ड ईटीएफ में $2.49 बिलियन का रिकॉर्ड इनफ्लो दर्ज किया गया।
सोमवार को बाजार खुलते ही सोना-चांदी (Gold Silver Price Hike) में जबरदस्त तेजी देखी गई। MCX पर 5 मार्च 2026 का गोल्ड वायदा में वर्तमान में लगभग 2 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह 157000 रुपये के स्तर तक गया। इस खबर को लिखते वक्त यह 156055 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 5 मार्च 2026 का सिल्वर वायदा वर्तमान में लगभग 5 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह 264885 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया। इस समय यह 261841 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना-चांदी में बढ़ोतरी की वजह से गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है।
अगर आपने शुक्रवार को गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में 1 करोड़ रुपये लगाए होते तो आज आपको 12 लाख रुपये क प्रॉफिट हो सकता है। आज गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में 12 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।
Gold Silver Price Hike का ETF पर भी दिखा असर
अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव सोमवार सुबह ट्रेडिंग के घंटों में लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। जून एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस बीच, मार्च एक्सपायरी वाले चांदी के वायदा भाव लगभग 6 प्रतिशत बढ़कर 2,64,885 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। मई एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
वायदा बाजार में गोल्ड-सिल्वर में आई तेजी का असर ईटीएफ पर भी देखने को मिल रहा है। UTI सिल्वर ETF 11 परसेंट से अधिक बढ़कर 252.08 रुपये प्रति यूनिट पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF (सिल्वर बीज) 10 परसेंट से ज्यादा बढ़कर 247 रुपये प्रति यूनिट पर पहुंच गया। HDFC सिल्वर ETF, टाटा सिल्वर ETF और दूसरे ETF में भी 10 परसेंट से बढ़ोतरी की बढ़ोतरी हुई।
सुबह 9.30 बजे तक, Zerodha सिल्वर ETF, SBI सिल्वर ETF, आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ETF, DSP सिल्वर ETF, कोटक सिल्वर ETF, ग्रोव सिल्वर ETF और ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि मिराए एसेट सिल्वर ETF, 360 ONE सिल्वर ETF, एक्सिस सिल्वर ETF, मोतीलाल ओसवाल सिल्वर ETF और अन्य में लगभग 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
जनवरी 2026 में कितना रहा ETF इनफ्लो?
यह बढ़ोतरी गोल्ड फंड्स में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी के बीच हुई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, भारत के गोल्ड ETF में जनवरी 2026 में $2.49 बिलियन का नेट इनफ्लो हुआ, जो दिसंबर के $1.25 बिलियन से 98% ज्यादा है।
जनवरी लगातार आठवां महीना था जब इनफ्लो हुआ, जो कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद लगातार डिमांड को दिखाता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal