पाकिस्तान में अकसर महंगाई (Inflation in Pakistan) को लेकर हाहाकार मचा रहता है। वहां खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price in Pakistan) तक की कीमतें बहुत ऊंचीं हैं। मगर क्या आपने कभी पढ़ा या सुना कि पाकिस्तान में सोने-चांदी का रेट (Gold Silver Price in Pakistan) कितना है? अगर नहीं तो आज हम आपको यहां बताएंगे कि पाकिस्तान में सोने-चांदी का रेट कितना है। साथ ही जानेंगे कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान में सोना-चांदी महंगा है या सस्ता।
24 कैरेट Gold का रेट
20 जुलाई को पाकिस्तान में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 3,08,650 पाकिस्तानी रुपये (PKR) है। भारतीय ₹1 इस समय 3.31 PKR के बराबर है। इस तरह 3,08,650 PKR भारतीय करेंसी में ₹93294 बनेंगे
यानी भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹93,294 है।
वहीं भारत में इस समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹98243। यानी भारतीय करेंसी में अगर तुलना करें तो पाकिस्तान में सोना सस्ता है।
22 कैरेट Gold का रेट
20 जुलाई को पाकिस्तान में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2,82,929.167 PKR है
2,82,929.167 PKR भारतीय करेंसी में ₹85,520.13 बनेंगे
इस तरह भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹85,520.13 है
भारत में इस समय 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹89267 है
पाकिस्तान में चांदी का रेट (Silver Rate in Pakistan)
20 जुलाई को पाकिस्तान में 1 किलो चांदी का रेट 3,50,060 PKR है
3,50,060 PKR भारतीय करेंसी में ₹1,05,811.57 बनेंगे
इस तरह भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 1 किलो चांदी का रेट ₹1,05,811.57 है
भारत में इस समय 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,12,700 है
इन कीमतों के आधार पर देखें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से पाकिस्तान में सोने और चांदी का दाम भारत के मुकाबले कम है।