सीजन में पहली बार 37 डिग्री पहुंचा तापमान

मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है।

बुधवार को पछवादून में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। जलती और चुभती गर्मी से लोग पस्त नजर आए। गर्मी अधिक होने के चलते कई लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

बीते तीन दिनों से पछवादून में मौसम काफी सुहावना था। आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चल रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई थी, लेकिन बुधवार को गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। सुबह से ही चटक धूप खिली थी। दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही वातावरण में गर्मी बढ़ गई। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गर्मी के चलते लोग बाजारों में खरीदारी के लिए नहीं निकले। जरूरी काम से घर से निकले लोगों को भी धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। अब तक घरों में केवल पंखे चल रहे थे, लेकिन गर्मी बढ़ने के चलते लोगों को कूलर और एसी चलाने पड़े।

शाम 6.00 बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश के बाद तापमान में कमी की संभावना जताई जा रही है। पछवादून में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देहरादून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है। पछवादून में तापमान दो डिग्री अधिक होने के साथ 37 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में एक डिग्री का और इजाफा होगा। 19 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी। करीब दो डिग्री तक तापमान कम होने की संभावना है।
– बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com