सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र में बैसाखी महोत्सव का किया शुभारंभ

बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाला जाता है और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छह फीट की रंग-बिरंगी पतंग उड़ाकर परंपरागत संस्कृति का निर्वहन करते हुए बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

यह महोत्सव अपने आप में एक अनूठा महोत्सव है। इस महोत्सव से एक मंच पर हरियाणा व पंजाब की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों को आत्मसात करने का अवसर मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविंद्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर शाम सात बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविंद्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे।

गेहूं निकालने से लेकर लस्सी बनाने तक के होंगे मुकाबले
बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाला जाता है और उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों की ओर से जानकारी दी जाएगी। बैसाखी महोत्सव में लस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी विभिन्न तरीकों से लस्सी बनाएंगे। इस लस्सी प्रतियोगिता में वे शुद्ध व्यंजनों का प्रयोग करेंगे। इसके लिए अलग से कमेटी की ड्यूटी लगाई गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com