सीएम सैनी ने अंबाला से कुरुक्षेत्र प्रस्थान के दौरान हाईवे पर लगे गुरु के लंगर में की सेवा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वे कई विकास कार्यों व अपनी लोकप्रियता के कारण लोगों का दिल जीत रहे हैं। बीते दिन नायब सिंह सैनी ने अंबाला से कुरुक्षेत्र प्रस्थान के दौरान हाईवे पर लगे गुरु के लंगर में सेवा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को चाय प्रसाद की सेवा की जबकि उन्होंने स्वयं भी चाय प्रसाद छका।

सीएम सैनी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट की शेयर

अंबाला से कुरुक्षेत्र प्रस्थान के दौरान हाईवे पर लगे गुरु के लंगर में सेवा करने का अवसर मिलना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। श्रद्धालुओं को विनम्रता के साथ चाय प्रसाद की सेवा कर अपार हर्ष की अनुभूति हुई। साथ ही, स्वयं भी चाय प्रसाद ग्रहण कर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीते दिन 25 दिसंबर को हरियाणा के पंचकूला में सुशासन दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। PWD रेस्ट हाउस में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पहुंचे थे। पंचकूला में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि सुशासन दिवस हम सभी के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पूर्व संध्या पर 41 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। सीएम ने घोषणा करते हुए बताया कि हरियाणा के हर शहरी स्थानीय निकाय में एक सार्वजनिक स्थल का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा। उनकी प्रतिमा भी उन स्थानों पर स्थापित होगी। इसके लिए प्रदेश के 87 शहरी स्थानीय निकायों में जगह चिह्नित कर ली गई है। 6 माह के दौरान यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com