हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा आज नशा युवाओं के साथ समाज और परिवारों को कमजोर कर रहा है जिसका असर देश के विकास पर भी पड़ रहा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर हैं। वह फरीदपुर जिले के कोटकपुरा में पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाबी संबोधन करते हुए नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा आज नशे से युवा प्रभावित है जिससे परिवार और समाज कमजोर होता है। इससे देश के विकास पर बुरा असर पड़ता है।
उन्होंने कहा पीएम मोदी आज देशभर के युवाओं से नशे को लेकर बात करेंगे। उन्होंने कहा हरियाणा में हम नशे से लड़ने के लिए मैराथन का आयोजन करते हैं जिससे युवाओं को एक दिशा मिल सके। उन्होंने कहा नशा विकसित भारत के संकल्प को पीछे की ओर धकेल रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal