सीएम योगी आज खीरी में, जिले को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वह दो कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलेवासियों को 1311 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पहला कार्यक्रम पलियाकलां तहसील के थारू क्षेत्र चंदनचौकी में है। वहां पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे पहुंचकर एक घंटे के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें थारू परिवारों एवं पूर्वी पाकिस्तान से आकर यहां बसे हिंदू परिवारों को भूमि पर मालिकाना अधिकार के पत्र प्रदान करेंगे।

विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी देंगे। इस तरह का आयोजन मोहम्मदी के मियांपुर में किया गया है। यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे पहुंचेंगे। दोनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 1311 करोड़ रुपये से जिले की सभी सात विधानसक्षा क्षेत्रों के लिए 538 परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

सीएम सबसे पहले पहुंचेंगे पलिया की चंदनचौकी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के चंदनचौकी और मियांपुर में पहुंचेंगे। जहां विस्थापित परिवारों के साथ जनपद वासियों को बड़ी सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दो अलग-अलग स्थानों पर होने से सरकारी अमले में आपाधापी बची है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन दो भागों में बांटा गया है।

डीएम, एसपी सहित अन्य अफसर चंदनचौकी में कमान संभालेंगे, जबकि मियांपुर में कमिश्नर, सीडीओ, एडीएम सहित अन्य अफसर रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अगुवाई में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदन चौकी पहुंचेंगे, जहां थारू परिवारों एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से यहां आए आवासित परिवारों को भौमिक अधिकार प्रदान करेंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी देंगे। निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत ‘ओडीओपी’ योजना के तहत निर्मित हैट पहनाकर किया जाएगा। इसके बाद सीएम मोहम्मदी के मियांपुर पहुंचेंगे। जहां विभाजन के समय विस्थापित परिवारों को भौमिक अधिकार देंगे। योजनाओं के लाभार्थियों को चेक देंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी देंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
11:00 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
11:30 बजे पलिया के चंदनचौकी में हेलीकॉटर उतरेगा।
11:40 बजे चंदनचौकी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे
11:40 से 12:40 तक मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम होगा।
12:45 बजे चंदनचौकी से वापस हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
01:00 बजे मोहम्म्दी के मियांपुर में हेलीकॉप्टर उतरेगा।
01:10 बजे मियांपुर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
01:15 से 02:15 तक मियांपुर के पूरे कार्यक्रम में रहेंगे।
02:25 बजे मियांपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com