सीएम मोहन यादव कल ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा संस्कृति विभाग द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और आस्था को सशक्त करना है।

मध्यप्रदेश से पहली बार आयोजित हो रही इस विशेष यात्रा में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 1100 श्रद्धालु शामिल होंगे। यह विशेष ट्रेन भोपाल के साथ उज्जैन रेलवे स्टेशन से भी यात्रियों को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु सोमनाथ धाम में दर्शन, पूजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

संस्कृति विभाग के अनुसार, ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और हजार वर्षों के संघर्ष की स्मृति को जीवित रखने का प्रयास है। यह आयोजन देश की गौरवशाली परंपरा और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने का अभियान है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पहल प्रदेश में श्रद्धा और स्वाभिमान की भावना को और प्रबल करेगी। यह यात्रा 11 मई 2026 को संपन्न होगी, जब श्रद्धालु सोमनाथ महादेव के दर्शन कर वापस लौटेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com