सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में आज क्या होने वाला है?

राज्य कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 118 सदस्य बनाए गए। इसमें पहले नंबर पर सीएम नीतीश कुमार, दूसरे पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय और तीसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को रखा गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की आज राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जनता दल यूनाईटेड में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर गुटबाजी चल रही है। शीर्ष के कुछ नेताओं के बीच तनाव के है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे। अब तक उनके पटना आने की जानकारी नहीं है। उनका विभागीय काम से बाहर रहेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर की गतिविधियों के कारण ललन सिंह नाराज हैं।

आज नई राज्यकार्यकारिणी की बैठक
पार्टी में जारी गतिरोध के बीच सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर आज नई राज्यकार्यकारिणी की बैठक बुलाइ गई है। पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद पर लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। उमेश कुशवाहा नवंबर 2022 में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। दरअसल, कुछ दिन पहले जदयू की नई कार्यकारिणी की लिस्ट हाल में ही जारी की गई है। राज्य कार्यकारिणी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित 118 सदस्य बनाए गए। इसमें पहले नंबर पर सीएम नीतीश कुमार, दूसरे पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय और तीसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को रखा गया था।

सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग फिर से उठने लगी है। जदयू कार्यालय के बाहर सीएम नीतीश कुमार के समर्थकों ने इसको लेकर पोस्टर भी लगाया है। जदयू के महासचिव और सीएम नीतीश कुमार के करीबी छोटू सिंह ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष कहे जाने वाले नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए। केंद्र सरकार से मांग हैं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com