सीएम नायब सैनी ने बाबैन अनाज मंडी का किया निरीक्षण

हरियाणा में नए मंडी नियमों के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने खासतौर पर बायोमेट्रिक गेट पास और नंबर प्लेट वाले नए नियमों का जमकर विरोध किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के बाबैन अनाज मंडी पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम सैनी ने मंडी में गेहूं की खरीद प्रक्रिया, किसानों की सुविधाओं, तौल व्यवस्था और भंडारण की स्थिति का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी अधिकारियों से गेहूं की खरीद लक्ष्य, किसानों को भुगतान की स्थिति और किसी प्रकार की शिकायतों के बारे में जानकारी ली।

मंडी नियमों के खिलाफ किसानों का 3 घंटे सांकेतिक रोड जाम
वहीं, हरियाणा में नए मंडी नियमों के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और किसान सभा के सैकड़ों किसान आज जिला सचिवालय स्थित डीसी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने करीब 3 घंटे तक सांकेतिक रूप से रोड जाम कर रखा। किसानों ने खासतौर पर बायोमेट्रिक गेट पास और नंबर प्लेट वाले नए नियमों का जमकर विरोध किया। उनका कहना है कि ये नियम किसानों के लिए बेहद परेशानी भरे और अनावश्यक हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com