रेडमी ने आज भारत में अपना एक और 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने 15 हजार रुपये से कम कीमत पर पेश किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने Redmi A7 Pro 5G के नाम से पेश किया है। बता दें कि ये डिवाइस पहले ही कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में दो हफ्ते पहले लॉन्च किया गया था।
इस हैंडसेट में 6.9-इंच की HD+ LCD स्क्रीन और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 4GB तक की RAM मिल रही है। डिवाइस में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 भी मिल रहा है। चलिए डिवाइस के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं…
Redmi A7 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये है जिसमें आपको डिवाइस का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है। साथ ही डिवाइस 128GB इंटरनल स्टोरेज में भी आता है जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। डिवाइस ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है। फोन की पहली सेल 15 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
Redmi A7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हैंडसेट में 6.9-इंच की HD+ LCD स्क्रीन मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 120Hz तक का रिफ़्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। साथ ही डिवाइस में Android 16-बेस्ड HyperOS 3 मिल रहा है। फोन को चार साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलेंगे।
परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक का UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज भी मिल रहा है। हैंडसेट में Gemini और गूगल के ‘Circle to Search’ जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Redmi A7 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां f/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal