ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। छुहारा और खजूर एक ही पेड़ की देन है। इन दोनों की तासीर गर्म होती है और ये दोनों को स्वस्थ रखने, मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खजूर में छुहारे से ज्यादा पौष्टिकता होती है। खजूर मिलता भी सर्दी में ही है। अगर पाचन शक्ति अच्छी हो तो खजूर खाना ज्यादा फायदेमंद है। 

फायदेमंद है इनका सेवन:
दूध और खजूर अकेले ही ताकत के भरपूर स्त्रोत हैं और इनका शेक तो सेहत के लिए खजाना ही है ग्लूकोज और फ्रक्टोज से भरपूर खजूर एनर्जी बूस्ट करने का बेस्ट सोर्स होता है। एक्सपर्ट के अनुसार खजूर का दूध नाश्ते के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें डाले जाने वाले खजूर की मात्र व्यक्ति के पाचन पर निर्भर करती है।
दूर हो जाएगी सेक्स समस्या:
दूध में मिलाकर छुहारा पीने से आप सेक्स समस्या से भी छुटकारा पा सकते है। इसका सेवन करने से आपकी शारीरिक शक्ति 4 गुना बढ़ जाती है। साथ ही यह वीर्य की मात्रा भी बढ़ाता है।
अगर शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं तो तीन महीने तक छुहारे का सेवन आपको समस्या से मुक्ति दिला देगा। इसके लिए प्रात: खाली पेट दो छुहारे टोपी समेत दो सप्ताह तक खूब चबा-चबाकर खाएं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal