सिरसा के जैन गर्ल्स स्कूल में भयानक आग से मचा हड़कंप

सिरसा शहर के भादरा बाजार स्थित  सेठ सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आग स्कूल के मुख्य गेट के पास बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट होने के कारण लगी। आग रिकॉर्ड रूम तथा हॉल तक फैल गई। हादसे में स्कूल का कई सालों का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।

वहीं आगलगी की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने तक रिकॉर्ड रूम में रखी फाइलें, दस्तावेज और रजिस्टर पूरी तरह जल चुके थे।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए। जले हुए रिकॉर्ड और सामान को देखकर अभिभावकों में चिंता का माहौल दिखाई दिया। प्ररांभिक जांच में बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट को हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी गई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com