सितंबर महीने में इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक, आपके लिये जानना है जरूरी

डिजिटल होते इस दौर में बैंकिंग ट्रांजेक्शन आज हर किसी की प्राथमिक आवश्यकताओं में शामिल होता जा रहा है। समय पर बैंक से जुड़े काम ना हो पाने से बहुत बार बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।

इसलिए अपने बैंक से जुड़े कार्यों की प्लानिंग पहले से ही कर लेनी चाहिए ताकि ऐन वक्त पर नुकसान ना उठाना पड़े। इसलिए आज हम आपको इस महीने यानी सितंबर में बैंको की छुट्टियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस महीने कई ऐसे त्योहार और मेले आ रहे हैं, जिस दिन बैंकों की छुट्टी होती है। दूसरी तरफ इस महीने चार शनिवार आने वाले हैं, जो 7, 14, 21 और 28 तारीख को पड़ेंगे। तो आइए जानते हैं कि इस महीने कब और कहां बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।

2 सितंबर: दो सितंबर को गणेश चतुर्थी थी। इस दिन पुडुचेरी, उड़ीसा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दादरा व नागर हवेली, दमन व दीउ, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में बैंकों की छुट्टी रही।

3 सितंबर: गणेश चतुर्थी की गोवा में बैंकों की छुट्टी होगी।

7 सितंबर: बाबा श्री चंदजी जयंती पर बैंकों की छुट्टी पंजाब में होगी।

8 सितंबर: तेजा दशमी पर राजस्थान में बैंकों की छुट्टी होगी।

8 सितंबर: रामदेव जयंती पर राजस्थान में बैंकों की छुट्टी होगी।

10 सितंबर: ओणम पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।

10 सितंबर: मुहर्रम की छुट्टी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, पंजाब, दमन व दीउ, केरल, नागालैंड, पुडुचेरी और त्रिपुरा को छोड़कर सभी जगह होगी।

11 सितंबर: Thiruvonam पर केवल केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।

12 सितंबर: इंद्रा जात्रा पर सिक्किम में बैंकों की छुट्टी होगी।

13 सितंबर: श्री नारायण गुरु जयंती पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।

21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधी पर केरल में बैंकों की छुट्टी होगी।

23 सितंबर: Heroes’ Martyrdom डे पर हरियाणा में बैंकों की छुट्टी होगी।

28 सितंबर: भगत सिंह जयंती पर पंजाब में बैंकों की छुट्टी होगी

28 सितंबर: महालया पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, उड़ीसा और कर्नाटक में बैंकों की छुट्टी होगी।

28 सितंबर: बठुकम्मा के पहले दिन पर तेलंगाना में बैंको का अवकाश रहेगा।

उक्त डिटेल्स में विशेष परिस्थिति में फेरबदल संभव है। इसके अतिरिक्त महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रहता है। अगर महीने में पांच शनिवार हों, तो दूसरे और पांचवें शनिवार को अवकाश रहता है। इस तरह इस महीने बैंक 14 और 28 सितंबर को बंद रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com