राहुल गांधी ने कहा कि सिख दंगों पर सैम पित्रोदा ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल गलत है। राहुल गांधी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
![](https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2019/05/rahul-gandhi-1526552892-2-660x330.jpg)