साप्ताहिक राशिफल / 26 नवंबर से 1 दिसंबर जानिए आने वाले सात दिन किन राशियों के लिय शुभ रहेंगे और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत

इस सप्ताह चंद्र मिथुन से कर्क में और कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा। आने वाले सात दिन किन राशियों से शुभ रहेंगे और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है…

मेष राशि
मंगलवार तक हर कार्य में सफलता मिलेगी और आय में सुधार होगा। सभी काम समय पर होंगे, साथियों का सहयोग भी मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को प्रयास में वृद्धि करनी होगी। बेवजह विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता हो सकती है। शुक्रवार और शनिवार को परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। संतान सहयोग करेगी।

वृषभ राशि
चार ग्रहों की दृष्टि इस राशि पर है। चंद्र अनुकूल होने से समय पक्ष का रहेगा। लाभ की स्थिति बनेगी और सहयोग भी मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार की सुबह कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विवाद होगा और संतान संबंधी चिंता रहेगी। शनिवार की सुबह फिर से पक्ष की स्थितियां हो जाएंगी। शनिवार शाम का खुशखबरी मिल सकती है।

जानिए, अखिर कैसे कमलगट्टे सेे मां लक्ष्मी भर देती भंडार, हो जाती प्रसन्न

मिथुन राशि
आय अच्छी रहेगी और सहयोग भी मिलेगा। फिर भी अज्ञात भय और चिंता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। यात्राएं सुखद होंगी। नए लाभकारी संपर्क होंगे। गुरुवार को प्रतिष्ठित लोगों का साथ मिलेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को धन लाभ के साथ संतान से सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विवाद हो सकते हैं एवं धन की कमी रहेगी। व्यय भी ज्यादा होगा। मंगलवार की सुबह से समय पक्ष का होगा। समस्याओं के हल प्राप्त होंगे और योजनाएं सफल होंगी। धन की आवक भी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि
एकादश चंद्र के साथ सप्ताह की शुरुआत हो रही है। कार्य में गति रहेगी और आय बेहतर बनी रहेगी। मंगलवार की दोपहर से तनाव की स्थितियां निर्मित हो सकती हैं। खर्च की अधिकता और बड़ों से विवाद हो सकता है। गुरुवार की शाम से आराम मिलेगा। शुक्रवार को बेहतर कार्य कर पाएंगे। शनिवार को सुख समाचार प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि
आपके लिए समय अच्छा रहेगा। बड़ी परेशानियां भी दूर हो जाएंगी। धन की आवक अच्छी रहेगी, नए सपंर्क बनेेंगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। मंगल और बुधवार को विशेष सफलता मिलेगी। शुक्रवार और शनिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन से समस्याएं हो सकती हैं। चोरी होने का भय है। सावधान रहें।

तुला राशि
राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस राशि में है। चंद्र की स्थितियां भी पूरे सप्ताह अनुकूल रहेगी। हर दिन सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के मौके प्राप्त होंगे। कोई बड़ी समस्या आने की संभावना नहीं है। वर्तमान काम भी गति में रहेंगे। आय बेहतर बनी रहेगी। सहयोग की प्राप्ति भी होगी।

वृश्चिक राशि
सप्ताह की शुरुआत में समस्याएं आ सकती हैं। मन उदास रहेगा और काम समय पर नहीं हो पाएंगे। मंगलवार से कार्यों में गति आएगी। आय में वृद्धि के साथ सहयोग भी प्राप्त होगा। बुधवार को मदद प्राप्त होगी। गुरुवार को पुराने विवादों से आराम मिलेगा। शुक्रवार और शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेंगे।

धनु राशि
चंद्र की दृष्टि से आय तो होंगी, लेकिन व्यय भी होंगे। समय विपरित चल रहा है। साढ़ेसाती से कई कामों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। मन व्यथित रहेगा और उलझनें ज्यादा रहेंगी। अनावश्यक खर्चे होंगे और स्थिरता की कमी महसूस होगी। यात्रा में समस्याएं आ सकती हैं। विवादों से दूर रहें।

मकर राशि
केतु का गोचर और राहु की दृष्टि होने से अज्ञात भय रहेगा और चिंताएं उत्पन्न होंगी। भविष्य को लेकर व्याकुल रहेंगे। बुधवार और गुरुवार को सफलता प्राप्त होगी और आय में भी सुधार होगा। शुक्रवार और शनिवार को नुकसान की संभावना है। जोखिमभरे निवेश से दूर रहें।
क्या करें- हनुमानजी को मिठाई का भोग लगाएं।

कुंभ राशि
मंगल का गोचर इसी राशि में है। भाइयों से विवाद हो सकता है। आय में सुधार होगा। साथियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। नए कार्य में बाधाएं आएंगी। बुधवार और गुरुवार को भय रहेगा, लेकिन धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं।

क्या करें- मंगलवार को कार्तिकेय भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं।

मीन राशि
सप्ताहारंभ में अस्थिरता रहेगी। कार्य में विलंब हो सकता है। आय की कमी हो सकती है। वरिष्ठों से विवाद भी हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को हालातों में सुधार होगा। सहयोग मिलेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। शुक्रवार और शनिवार को अचानक धन लाभ और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
क्या करें- शिवजी को चंदन चढ़ाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com