सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दीक्षा ठाकुर ने बनाया स्मार्ट वॉशरूम अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुनी गई

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली दीक्षा ठाकुर ने स्मार्ट वॉशरूम तैयार किया है। 13 साल की स्कूली छात्रा ने अपने मॉडल के जरिये 16 वर्ग फुट के छोटे बाथरूम क्षेत्र में स्क्वॉट टॉयलेट शीट को यूरोपीय टॉयलेट शीट की तर्ज पर प्रयोग करने, मिनी वॉशिंग मशीन और गर्म पानी की सुविधाएं प्रदान की हैं।

स्मार्ट बाथरूम की स्क्वॉट टॉयलेट शीट के साथ दीवार पर एक फ्रेम स्थापित की गई है। जिसे अपनी सुविधा के अनुसार यूरोपियन शीट के तौर पर प्रयोग में लाया जा सकता है। यही नहीं स्क्वॉट टॉयलेट शीट पर ढक्कन लगाकर वॉशरूम के पूरे क्षेत्र को नहाने और कपड़े धोने के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है।

दीक्षा ने इस स्मार्ट वॉशरूम की टॉयलेट फ्लश को भी बहुपयोगी बना दिया है। फ्लश में मिनी वॉशिंग मशीन और मिनी गीजर की तर्ज पर गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। छात्रा ने मिनी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए घूमने वाला पहिया और गर्म पानी के लिए फ्लश में फिलामेंट भी स्थापित किया है।

छोटे साइज के बाथरूम में लोग रोजमर्रा के नहाने और कपड़े धोने के कार्य कर सकते हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने बताया कि स्मार्ट वॉशरूम का मॉडल जिले के बाद प्रदेश स्तर पर इंस्पायर मानक अवार्ड में भी अव्वल आया है। अब दीक्षा का यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। दीक्षा के पिता संजीव ठाकुर सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com