सस्ते में घूम सकते हैं, दुनिया के ये 5 बेहद खूबसूरत देश

कुछ लोगों के लिए घूमना शौक नहीं होता बल्कि यह जीने का एक तरीका होता है, रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ दिन निकले का जरिया होता है। अगली छुट्टी प्लान करते वक्त सबसे जरूरी होता है बजट। विदेश घूमने की चाह सबकी होती है लेकिन कई बार पॉकेट इजाजत नहीं देती। लेकिन इस बार आपको बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसे पांच देशों की लिस्ट जहां आप बजट में घूमकर लौट सकते हैं।

1. नेपाल

 

नेपाल हिमालय के बीच, बर्फ की चोटियों और नदियां, याक और येति, मठों और जादू का एक सुंदर देश है। अगर आप शहर के शोर शराबे से दूर कुछ दिन सुकून के बिताना चाहते हैं तो नेपाल उसके लिए परफेक्ट है। साथ ही अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो नेपाल से बेहतक जगह नहीं मिलेगी, वो भी बिना ज्यादा पैसा खर्च किए। नेपाल भारत से बेहद करीब भी है।

प्रतिदिन रहने का खर्चा: एक अच्छे होटेल में आपको 1000 से 2000 तक का कमरा मिल सकता है।

घूमने के लिए जगह: काठमांडू और पोखारा के ऐतिहासिक मंदिरों में जरूर जाएं। यहां एंट्री मुफ्त है। इसके अलावा आप माउंट एवरेस्ट पर ट्रेकिंग कर सकते हैं, नेचर टूर्स लें और एडवेंचर स्पोर्ट्स के मजे लें।

खाने का खर्चा: आपको 500 रुपए के आसपास अच्छा खाना मिल सकता है। लेकिन ये इस पर भी निर्भर करता है कि आप कहां खाते हैं और क्या खाते हैं।

कैसे जाएं: नेपाल अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप अपनी यात्रा के लिए बसों और टैक्सियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। औसत बस की लागत INR 470 है।

2. वियतनाम

 

प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और अद्वितीय विरासत के साथ यह देश स्वर्ग से कम नहीं है। घूमने-फिरने के लिहाज से यहां बीच, लेक और जंगल सफारी तीनों ही चीजें उपलब्ध हैं। अगर आपको घूमना पसंद है तो यहां जरूर जाएं।

प्रतिदिन रहने का खर्चा: आप बैकपैकर होस्टल में 1000 प्रति रात रुक सकते हैं।

घूमने के लिए जगह: याच या बोटिंग, लोकल मार्केट, गुफाएं, आईलैंड, वाइल्ड लाइफ, हनोई, हो ची मिन्ह, सापा, हा लोंग बे, नहा तरांग, मेकोंग डेल्टा, वॉर मेमोरियल।

खाने का खर्चा: एक दिन में तीन वक्त का खाना आप 800 रुपए में खा सकते हैं।

3. भूटान 

 

दुनिया का सबसे खुशहाल देश है भूटान। यहां आप शहर से दूर शांति के कुछ बिता सकते हैं। सबसे खास बात है कि यह भारत से बेहद करीब है और वह भी बिना पासपोर्ट के। भूटान बेहद खूबसूरत है और कम समय में घूमा भी जा सकता है।

प्रतिदिन रहने का खर्चा: अगर आप होमस्टे में रहते हैं तो आपको 1500 प्रति रात के हिसाब से कई ऑपशन्स मिल जाएंगे। वहीं, होटल आपको 2000 रुपए में मिल सकता है।

घूमने के लिए जगह: थिंपू, टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री, पुनाखा जोंग, दोचूला पास, पुनाखा।

खाने का खर्चा: आपको 100 रुपए से 400 रुपए तक अच्छा खाना मिल जाएगा।

कैसे पहुंचे: पारो, भूटान का एकमात्र हवाई अड्डा है। यहां पहुंचने के लिए आप कोलकाता से पारो तक सीधी उड़ानें ले सकते हैं। भूटान पहुंचने के लिए कोलकाता से उड़ानों की सबसे अधिक मात्रा है।

4. श्रीलंका

 

भारत के पड़ोसी देशों में से एक श्रीलंका में आपको कई बजट फ्रेंडली ऑप्शन मिल जाएंगे। श्रीलंका खूबसूरत बीचों, खाने और रामायण के कनेक्शन के लिए जाना जाता है।

प्रतिदिन रहने का खर्चा: अगर आप हॉस्टल या एयरबीएनबी चुनते हैं तो प्रति दिन रहने की लागत 700-1000 रुपए हो सकती है।

घूमने के लिए जगह: कोलोंबो, कैंडी, मटारा, कतरगामा, किरिंडा, सबरागामुवा, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कैंडी हिल स्टेशन, ग्रीन पाथ ओवर व्यू, आठवां आश्चर्य सिगरिया, श्रीलंका की वर्ल्ड फेमस चाय है ‘दिलमाह’आदि।

खाने का खर्चा: 300-1000 प्रति दिन (तीन मील)

कैसे पहुंचे: कोच्चि से कोलंबो तक की डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध है।

5. लाओस

 

ये दक्षिण पूर्वी एशियाई देश अपने पहाड़ों, बौद्ध मठ और खूबसूरत फ्रेंच आर्कीटेक्चर के लिए जाना जाता है।

प्रतिदिन रहने का खर्चा: आपको 400-800 रुपए में डॉर्म रूम मिल सकते हैं। अगर आप होटेल में रुकना चाहते हैं तो उसका किराया 1000 से शुरू होता है।

घूमने के लिए जगह: लाओस में नाईट मार्केट, हेरिटेज टूर, कल्चरल टूर, टेम्पल टूर, साइकिल टूर, नेचर टूर कर सकते हैं।

खाने का खर्चा: लाओ खाना आपको 200 रुपए में, पश्चिमी खाना 300 रुपए और स्ट्रीट फूड 120-200 रुपए में उपलब्ध होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com