सलमान के खिलाफ डांसर ने दर्ज कराया केस, कार में बिठाकर कर दिया ये गन्दा काम

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और कई डांसिंग रियलिटी शो के विजेता सलमान युसूफ खान के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। सलमान पर आरोप है की उसने एक कोरिओग्राफर को लंदन में शो करने के लिए मिलने बुलाया था। फिर उसने अपनी कार में सलमान ने महिला कोरियोग्राफर से छेड़खानी की। मुंबई पुलिस ने सलमान खान खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

इस मामले में शिकायत करता भी एक मॉडल और डांसर है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि, डांस इंडिया डांस फेम सलमान खान ने उसे एक इवेंट में परफॉर्म करने के नाम पर ओशिवारा के कैफेटेरिया में बुलाया था। सलमान ने उसे बताया कि उन्हें दुबई के बॉलीवुड पार्क में परफॉर्म करना है। इस शो में कई और डांसर भी उसके साथ जा रहे हैं। उनकी जब बातचीत ख़त्म हो गई तो सलमान ने उसे घर छोड़ने की बात कही। लड़की का आरोप है जैसे ही वो कार में बैठी सलमान ने उसके शरीर में हांथ लगाना शुरू कर दिया। किसी तरह वो वहां से निकली और घर चली गई। लेकिन तब तक वो सलमान को अपना पासपोर्ट दे चुकी थी।

लड़की का आरोप है कि जब उसने सलमान के साथ दुबई जाने से मना किया तो वो उसे धमकाने लगे। उसकी कई कोशिश के बाद भी सलमान ने उसका पासपोर्ट नहीं लौटाया। मजबूरी में उसे उसके साथ पहले दुबई फिर बहरीन जा कर परफॉर्म करना पड़ा। शिकायतकर्ता का आरोप है की वहां भी सलामन ने उसके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की।

मामला अगस्त 2018 का है। लड़की का आरोप है की सलमान और उसके लोगों के डर की वजह से वो मामला दर्ज नहीं करा पा रही थी। अब ओशीवर पुलिस ने सलामन के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com