अक्सर लड़कियां सेक्स के दौरान अपने अंतर्वस्त्रों या अंडरगारमेंट्स को लेकर ज़यादा सोचती हैं। इसके पीछे एक कारण है। एक रिसर्च के दौरान यह पता चला है कि अंडरगारमेंट्स के रंगों का आपकी सेक्स लाइफ बहुत असर पड़ता है। इसलिए कहा जाता है कि सेक्स पर्फोरमेंस को और बेहतर बनाने के लिए आपको सहीं रंगों के इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यही अंतर्वस्त्र आपका मूड बनाते हैं।

सर्वे में हुआ खुलासा:
इस मामले में कलर रिस्पांस एनालिस्ट एंजल ओब्रेयेंट का मानना है कि सेक्स के दौरान हम जिस रंग केअंडर गार्मेंट्स हम पहनते हैं, वह हमारे मूड और ऊर्जा को प्रभावित करता है। अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं रखते। वे सोचते हैं कि अंडर गारमेंट्स दिखाई नहीं देते, लेकिन इसका असर स्किन के साथ-साथ दिल और दिमाग पर भी पड़ता है।
अंडरगारमेंट्स का भी पड़ता है असर:
लड़कियों के लिए एंजल ये सलाह भी देती हैं कि अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने और अपने पार्टनर को आकर्षित करने के लिए उन्हें अच्छे अंडर गारमेंट्स पहनने चाहिए। जिसे सेक्स अपील तो बढती ही है, साथ ही साथ लड़कियां और भी खूबसूरत दिखाई देती हैं।
इतना ही नहीं, एंजल के अनुसार बेडरूम में लाल रंग के अंडर गारमेंट्स पहनने चाहिए, जिससे वह ज्यादा आकर्षित दिखाई देंगी। क्योंकि लाल रंग सुन्दर होने के साथ-साथ एनर्जी लेवल पर भी काम करता है।