शहर में सुबह से धूप निकली हुई है। बावजूद इसके शहर का मौसम सर्द बना हुआ है। लोग इस मौसम का खूब आनंद ले रहे हैं। पिछले दो दिनों के मुकाबले जहां तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली है वहीं शहर में ठंड भी महसूस की जा रही है। शहर का अधिकतम तापमान सुबह साढ़े दस बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक शहर का तापमान 31 डिग्री पहुंच सकता है।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि शहर में बारिश होने के आसार नहीं है, लेकिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके अलावा तापमान में जो गिरावट चल रही है उसके चलते शहरवासियों को ठंड महसूस होगी। बुधवार सुबह से ही शहर में धूप निकली हुई है। माैसम सुहावना बना हुआ है। लोग इस सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं। शहर के बाजारों की रौनकें भी बढ़ी हुई है। लोगों ने ऊनी कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं लोग दो पहिया वाहन की जगह अब चार पहिया वाहनों की ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं। लोगों ने अपने घरों के कूलर और एसी बंद करने के बाद अब पंखे चलाने भी बंद कर दिए हैं।