सर्दियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। लोग इस सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए कई खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं। इस मौसम में स्नो फॉल और हरी-भरी वादियां देखने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस लेख में आपको सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप मनमोहक प्रकृति का आनंद ले सकते हैं।

केरल
केरल में कई खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन इस मौसम में आपके लिए मुन्नार बेस्ट ऑप्शन होगा। इसे साउथ इंडिया का कश्मीर माना जाता है। आप यहां समंदर किनारे सैर कर सकते हैं। यहां पर पर्यटक हाउसबोटिंग में ज्यादा इंट्रेस्ट लेते हैं। मुन्नार में कई तीर्थ स्थल भी हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिल स्टेशन की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश घूमने जाएं। पहाड़, झरने और बहती नदियां यहां की खूबसूरती की जान होती हैं। यहां डलहौजी,कुफरी और धर्मशाला में प्राकृतिक सुंदरताओं से आप आकर्षित होंगे।
उतराखंड
सर्दियों में आप उतराखंड जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां हिमालय की खूबसूरती देखते बनती है। इसे देवभूमि भी कहा जाता है। एडवेंचर एक्टिविटीज देखने के लिए आप यहां जा सकते हैं। उतराखंड में मसूरी और नैनीताल की सैर जरूर करें।
गुजरात
अगर आप इस मौसम में किसी गर्म जगह पर वेकेशन मनाना चाहते हैं, तो गुजरात घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां रात में समंदर किनारे बैठकर चांद को देखने का नजारा ही कुछ और होता है।
कश्मीर
कश्मीर में घूमने के लिए कई जगहें हैं। आप इस मौसम में गुलमर्ग जा सकते हैं। यहां चारो तरफ बर्फ ही बर्फ देखने को मिलेगा। आप यहां केबल कार राइड भी कर सकते हैं।
राजस्थान
सर्दियों में आप राजस्थान का जा सकते हैं। यहां पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग, ड्यून बैशिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भारतीय इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं, तो जैसलमेर अच्छा विकल्प रहेगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal