समुद्र की गहराइयों में जाकर अब रोबोट करेगा जीवों की जांच, रिसर्च में मिलेगी मदद

वैज्ञानिक समुद्री दुनिया के तमाम रहस्यों से आज भी अनजान हैं। उस गहरे अंधेरे में ऐसे कई जीव हैं, जिनके बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं है। गहराई और अंधेरा उनके अध्ययन में वैज्ञानिकों की राह के रोड़े बनते हैं। अब इस परेशानी से निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट विकसित कर लिया है जो न केवल समुद्र की गहराई में आसानी से जा सकेगा, बल्कि समुद्री जीवों को कोमलता से पकड़कर उनका अध्ययन भी कर सकेगा। इससे उन जीवों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और वैज्ञानिक नए जीवों का पता लगाने में भी कामयाब हो सकेंगे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस रोबोट को इस तरह तैयार किया गया है कि समुद्री जीवों को जांच के लिए समुद्र के तल या प्रयोगशाला में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रोबोट उस गहराई में स्वयं ही इनकी जांच करने में सक्षम होगा।

गहरा समुद्र हमेशा ही इंसानों के लिए खतरनाक माना जाता है। बावजूद इसके समुद्री जीवों की तमाम प्रजातियां न केवल वहां निवास करती हैं, बल्कि फलती-फूलती भी हैं। इनके अध्ययन के लिए ऐसे खास उपकरणों की जरूरत होती है, जिन्हें रिमोट से चलने वाले वाहनों (आरओवी) से जोड़ा जा सके और उन खतरनाक परिस्थितियों में भी नमूने एकत्र कर सकें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com