‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी सराहा था। ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि मेकर्स ने कहानी को दमदार बनाने की पूरी कोशिश की है।
लगभग 4 साल पहले एक सीरीज ‘सपने Vs एवरीवन’ रिलीज हुई थी। इस सीरीज में दो ऐसे लोगों की कहानी थी जो समाज के दाेगुले रवैया का शिकार हैं, इसके बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। दूसरे सीजन में भी इस सीरीज के किरदारों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ है, यह दोगुना हो चुका है। क्या इस बार उन्हें अपनी मंजिल मिलेगी? या फिर उनके सपने टूट जाएंगे? ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर में कहानी को लेकर काफी अंदाजा दर्शकों को सकता है।
ट्रेलर में दिखा डबल ड्रामा और थ्रिल
‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ के ट्रेलर में सीरीज के दोनों मुख्य किरदार अपने सपनों को पूरा करने के सफर पर निकलते हैं। लेकिन सपने कहां आसानी से पूरे होते हैं, इनके सपने अब नई मुश्किलें हैं। क्या यह मुश्किलें इन्हें तोड़ देंगी, मौत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर देंगी? इन सब सवालों के जवाब सीरीज के रिलीज होने के बाद पता चलेगा।
कब और कहां देख सकेंगे ये सीरीज?
सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन 2’ अगले महीने रिलीज होगी। यह सीरीज 1 मई से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी। इस सीरीज में पहले सीजन के कई कलाकार फिर से नजर आएंगे। अंबरीश वर्मा, पमरवीर चीमा, विजयंत कोहली दूसरे सीजन में भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal