सरकारी प्रसारणकर्ता प्रसार भारती ने अपना पहला भर्ती बोर्ड स्थापित कर लिया है। इसके तहत वह भारत सरकार के संयुक्त सचिव से नीचे तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा।

इस बोर्ड में चार और सदस्य होंगे। प्रसार भारती की सेवानिवृत्त एडीजी (प्रोग्राम) दीपा चंद्रा, पूर्व एडीजी (इंजी.) पीएन भाकला, किमब्योंग किपगेन और चेतन प्रकाश जैन इसके सदस्यों के नाम हैं। अध्यक्ष और सदस्यों के लिए भर्ती बोर्ड के कामकाज के लिए फीस होगी। जिसे जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा। लेकिन उन्हें कोई वेतन और मानदेय नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती के अधीन ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन टेलीविजन नेटवर्क आता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal