उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिला की गोली मारकर हत्या करने और शव को आम के बाग में रखकर जलाए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हालांकि महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। घटना की छानबीन की जा रही है। आगे जानें आखिर कैसे महिला की निर्मम हत्या के बाद उसे बाग में चारपाई सहित आगे के हवाले कर दिया गया: –
बिजनौर के गजरौला शिव में आम के बाग में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए हत्यारों ने शव के ऊपर चारपाई डालकर आग भी लगा दी।
महिला से दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव दिखाया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस छानबीन करने में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गजरौला शिव झलरा मार्ग पर नोएडा निवासी बिशंबर सिंह का आम का बाग है। बाग को गांव गजरौला शिव निवासी गजनफर ने ठेके पर ले रखा है। बाग की रखवाली भी गजनफर करता है।
शुक्रवार शाम गजनफर बाग में घूमने गया था। वहां उसे ट्यूबवेल के पास उल्टी पड़ी चारपाई के नीचे जला हुआ महिला का शव पड़ा मिला। चारपाई भी जली हुई थी। महिला की हत्या बाग में की गई है।
मौके से पुलिस को एक कारतूस और एक खोखा मिला है। इससे साफ है कि गोली मारकर महिला की हत्या की गई। महिला कानो में सोने की बाली व एक हाथ में चूड़ी पहने है। एक पैर में उसके जला हुआ मौजा भी मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोग दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या होने की आशंका जता रहे हैं। महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है।
शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा ने बताया कि महिला का शव मिला है। उसकी उम्र करीब 30 साल लग रही है। महिला की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई। घटना की जांच की जा रही है।
गजरौला शिव में बाग में महिला का शव मिलने पर पुलिस ने जांच की। शव को किस तरह से जलाया गया, यह पता नहीं चल सका। क्योंकि वहां पर स्पष्ट गंध भी नहीं थी, जिससे यह पता चल सके कि केरोसिन डालकर आग लगा गई, या पेट्रोल अथवा डीजल।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal