गर्मियों के मौसम में ठंडी चीजें खाना बहुत पसंद होता है। देसी चीज़ों की बात करें तो सत्तू गर्मी में मौसम में काफी लाभदायक होता है।

ऐसा कहा जाता है कि सत्तू खाने से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। इसे अधिकतर गर्मी में ही खाया जाता है और आज हम इसी के कुछ लाभ बताने जा रहे हैं।
सत्तू खाने के फायदे-
-लंबे, घने, सुंदर और काले बालों के लिए सत्तू लाभदायक है। कई बार पोषक तत्वों की कमी की वजह से बाल पतले हो जाते हैं, झड़ने लगते हैं, असमय सफेद होते हैं।
-लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सत्तू सबसे बेहतरीन है। एक गिलास ठंडा सत्तू ड्रिंक पाचन को ठीक रखता है और पेट को भीतर से ठंडक पहुंचाता है।
-डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू वरदान है। सत्तू शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है।
-ये त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। हर रोज सत्तू पीने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है।
-बुजुर्ग लोगों के लिए सत्तू अमृत के समान माना जाता है। बढ़ती उम्र के साथ व्यक्ति को कई समस्याएं घेर लेती हैं जिनमें खराब पाचन, पेट फूलना, कब्ज, एसिडिटी और दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal