अक्सर हमने कहानियों मे सुना है कि कई सारे लोग मरने के बाद भी वापस जिंदा हो जाते है। कई बार हमने फिल्मों मे भी देखा है। लेकिन अब तक हम यह मानते आए है कि यह सिर्फ काल्पनिक दुनिया मे ही होता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा मामला बताने जा रहे है जिसमें यह हकीकत मे हुआ है। दरअसल यह चमत्कार कोलकता में हुआ है। जहां एक महिला की मौत होनें के बाद लोग उसका अंतिम संस्कार करने के लिए उसे श्मशान में ले गए।
जहां 15 जून को चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। और परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र भी दे दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। जब उसे चिता पर लेटाया गया था तब एक व्यक्ति को लगा की महिला का शरीर गर्म हो रहा था। फिर कुछ देर बाद उसका हाथ हिलने लगा और उसके चंद सैकंड बाद महिला उठकर बैठ गई।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal