सऊदी में दो बड़े शहजादों को गिरफ्तार कर लिया गया क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बनेगे शासक

सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के शासक बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, सलमान का समर्थन नहीं करने पर दो बड़े शहजादों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथे प्रिंस की गिरफ्तारी के बाद शाही परिवार के लिए प्रिंस सलमान की तरफ से साफ चेतावनी दी गई है कि जो उनसे साथ नहीं होगा, वो जेल में बंद कर दिया जाएगा।

शाही परिवार के दो करीबी लोगों ने कहा कि शहजादों की गिरफ्तारी इस बात का संदेश है कि शाही परिवार का कोई भी सदस्य अगर क्राउन प्रिंस के समर्थन में नहीं रहा, तो किसी भी शहजादे की गिरफ्तारी हो सकती है।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपने पिता शाह सलमान के समर्थन से सत्ता का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उनकी बढ़ती ताकत को लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले शासक सलमान ही होंगे।

बताया जा रहा है कि शाह सलमान के भाई शहजादे अहमद बिन अब्दुल अजीज अल-सउद और भतीजे शहजादे मोहम्मद बिन नयेफ की शुक्रवार, 6 मार्च को गिरफ्तारी की गई।

जिस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, वह नेतृत्व के खिलाफ उकसाने वाला था। दोनों शहजादे पूर्व में गृहमंत्री के पद पर काम कर चुके हैं और साम्राज्य के भीतर सुरक्षा एवं निगरानी का काम देखते थे।

शाही सरकार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि प्रिंस नयेफ (60) पर करीब से नजर रखी जाने की चर्चा आम थी। शाह के बेटे द्वारा साल 2017 मध्य में उत्तराधिकारी के उम्मीदवार की दौड़ से उन्हें बाहर किए जाने के बाद उन पर करीबी नजर रखी जा रही थी।

वहीं, प्रिंस अहमद (78) की गिरफ्तारी भी अनपेक्षित थी क्योंकि वह शाह के सगे छोटे भाई होने के साथ ही सत्तारूढ़ अल सउद परिवार के वरिष्ठ सदस्य भी हैं।

हालांकि, उनके विचार 34 वर्षीय क्राउन प्रिंस से नहीं मिलते हैं और वह उन चुनिंदा बड़े प्रिंस में से एक थे, जो सलमान का समर्थन करने से बचते रहे थे।

दोनों पर ही राष्ट्र द्रोह का आरोप लगाया गया है। शाही गार्ड्स ने शाही सदस्यों के महल में पहुंते ही उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि यदि उन पर लगे ये आरोप सही साबित होते हैं, उन्हें आजीवन कारावास या फिर मौत की सजा हो सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com