संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनिया गुटेरेस ने नीदरलैंड्स की जिनीन हेनिस प्लासचर्ट को इराक के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वह स्लोवाकिया के जेन क्यूबिस का स्थान लेंगी। हेनिस प्लासचर्ट इराक के लिए संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआइ) का भी नेतृत्व करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 20 से अधिक वर्षों का राजनीतिक एवं राजनयिक अनुभव है। हेनिस प्लासचर्ट ने माली, अफगानिस्तान और इराक में नीदरलैंड्स की सैन्य भूमिका की निगरानी की है। हनिस-प्लासचार्ट ने नीदरलैंड के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (2010-2012) और यूरोपीय संसद के सदस्य (2004-2010) के रूप में भी कार्य किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal