
सपने में दिखाई देना बच्चे- सपने में रोता हुआ बच्चा दिखाई देना इस बात का प्रतीक होता है कि भविष्य में आपको किसी बड़ी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ ही यह घर में होने वाले बड़े कलेश की तरफ भी इशारा करता है। अगर किसी व्यापारी ने सपने में जुड़वा बच्चे देखे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि उसे जल्दी ही व्यापार में बड़ा लाभ होने वाला है और अगर किसी कुंवारे लड़के को सपने में जुड़वा बच्चा दिखे तो यह इस बात का प्रतीक है कि जल्द ही उसका रिश्ता होने वाला है। अगर कोई ऐसी स्त्री जिसके शादी के बहुत साल बीत जाने के बाद भी बच्चे नहीं हुए हैं, जुड़वा बच्चों को अपने सपने में देखती है तो, यह इस बात का इशारा है कि जल्दी उसकी सूनी गोद भरने वाली है। अगर किसी स्त्री सपने में छोटे बच्चे को खेलते हुए देखती है तो यह इस बात का प्रतीक है कि जल्द ही उसकी गोद भरने वाली है।अगर सपने में बड़ा बच्चा दिखे तो यह भी अत्यंत शुभ होता है। वहीं यह आर्थिक लाभ की तरफ संकेत करता है और इसी के साथ ही यदि किसी व्यक्ति को बार-बार सपने में बड़ा बच्चा दिखाई देता है तो या कहीं तरह के सकारात्मक बदलाव की तरफ इशारा होता है।