श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को रामेश्वरम के पम्बन के आठ मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को त्रिंकोमाली नौसेना शिविर ले जाया गया है।
इस सप्ताह की शुरूआत में श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 11 मछुआरों को कथित तौर पर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए गिरफ्तार किया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal