शॉपिंग के बाद मिलने वाला ‘बिल’ कहीं आपको बीमार तो नहीं कर रहा? 

शॉपिंग बिल या एटीएम मशीनों से निकलने वाली रसीद में बीपीए (BPA) मौजूद होता है जोकि सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इसके खतरे को देखते हुए इन रसीदों के इंक में बीपीए की जगह ज्यादातर बीपीएस (BPS) का इस्तेमाल होने लगा।

हालांकि, स्टडीज में इसके नुकसानों को भी उजागर किया गया है। फिर भी सस्ता होने की वजह से अभी भी इसके उपयोग पर रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में इसके खतरे से बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हो जाती हैं।

क्या हैं ये केमिकल्स

ज्यादातर स्टोर में मिलने वाले रसीद में थर्मल पेपर का इस्तेमाल होता है, जिसमें नंबर या नाम को उभारने के लिए ल्यूको डाई, बीपीए या बीएसपी जैसे केमिकल्स और स्टेबलाइजर का इस्तेमाल होता है। हालांकि, अब कुछ कंपनियां बीपीए की जगह बीएसपी का इस्तेमाल करने लगी हैं। टेक्सास क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी की एसोसिएट प्रोफेसर ने इससे जुड़े खतरों की ओर ध्यान दिलाया है।

सेहत को ये हो सकते हैं नुकसान

रिसर्च में जहां बीपीए जैसे केमिकल को कैंसर, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से जोड़कर देखा है वहीं, बीएसपी को भी इन स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा गया है:

मोटापा
मेटाबॉलिक समस्याएं
रिप्रोडक्शन को नुकसान
हॉर्मोन संबंधी ब्रेस्ट कैंसर

इस तरह करें अपना बचाव
डिजिटल प्रिंट मांगें: पर्यावरण को होने वाले नुकसानों को देखते हुए थर्मल प्रिटिंग रसीद कम यूज हो रही हैं, लेकिन यह पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं। इसलिए, जब भी शॉपिंग करें, थर्मल की जगह डिजिटल रसीद के लिए कहें।
पहले न करें सेनेटाइजर का इस्तेमाल: रसीद लेने से पहले हैंड सेनेटाइजर ना लगाएं, लेकिन रसीद छूने के बाद हैंडवॉश जरूर करें। कुछ स्टडीज में यह सामने आया है कि रसीद को हाथ लगाने से पहले अगर हैंड सेनेटाइजर लगाया गया हो तो केमिकल 100 गुना तेजी से अब्जॉर्ब होता है।
अगर आपका है रोज का काम: आप ऐसी जगह काम करते हैं जहां हर दिन ही आपको रसीदों को छूना पड़ता है तो रसीद के रोल को बदलते वक्त फिंगर कोट्स या फिर ग्लव्स का इस्तेमाल करें। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना ना भूलें।
ऐसे में न लें रसीद: अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर आपके आस-पास बच्चे हें तो फिर रसीद लेने का काम ना करें। इससे बच्चे को नुकसान हो सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com