देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबर में बुधवार को गिरावट का रुख रहा लेकिन अभी शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 211 अंकों की तेजी के साथ 39,175.61 और निफ्टी 56.90 अंकों की बढ़त के साथ 11,645.25 पर ट्रेड कर रहा है।

आज सुबह सेंसेक्स 9.51 बजे 26.16 अंकों की गिरावट के साथ 38,937.68 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 10.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,577.80 पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स सुबह 100 अंकों की गिरावट के साथ 39,063.84 निफ्टी 7.85 अंकों की कमजोरी के साथ 11,596.20 पर खुला।
कल इंफोसिस के शेयर में 16 फीसदी की भारी गिरावट के बीच मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। कल सेंसेक्स 334.54 अंकों की गिरावट के साथ 38,963.84 और निफ्टी 71.50 अंक लुढ़ककर बंद हुआ।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal