शिबू सोरेन ने कहा उनकी पार्टी ‘झामुमो’ किसी भी अन्य पार्टी से गठबंधन नही करेगी

विधानसभा चुनाव में जामताड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपना उम्मीदवार देगा। झामुमो किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा। यह बात झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने गुरुवार को कही। बोकारो से दुमका जाने के क्रम में दुमका सांसद शिबू सोरेन नारायणपुर प्रखंड के बांसपाहाड़ी गांव में मुखिया सीताराम बास्की के आवास पर गए थे। वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एक ओर जहां भाजपा को चुनौती देने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट होकर महागठबंधन की तैयारी में जुटा है। वहीं, शिबू के इस बयान ने विपक्ष की मुहिम को झटका लगा है।

शिबू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव का आगाज बांसपहाड़ी से ही हमने शुरू कर दिया है। पहली बार राजनीति में आने से पहले इसी पंचायत से जमींदारी एवं महाजनी प्रथा को समाप्त करने के लिए आंदोलन शुरू किया था। लोकसभा के तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे। आप दलालों से बचें। पैसा लेकर वोट न बेचें।

इस दौरान केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल, जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन, जिप सदस्य अनिता टुडू, प्रदीप मंडल, चंचल राय, उत्तम मंडल, मनोज झा, लालू अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मुखिया पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद हेम्ब्रम, कमल हांसदा आदि थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com