वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी में पहुंचे दूल्हे के दोस्तों ने कैसे अपनी मजेदार हरकतों से शादी को यादगार बना दिया है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
Wedding Viral Video: शादी में अगर यार-दोस्त पहुंच जाएं तो मौज-मस्ती का कोई ठिकाना नहीं होता, खासकर अगर यह आपके सबसे अच्छे दोस्त की शादी हो तो मजा दोगुना हो जाता है। लोग अपनी शादी में उतना एंजॉय नहीं कर पाते, जितना अपने दोस्त की शादी में करते हैं। यही वो दिन होता है, जब सारे इमोशंस बाहर आने के लिए तड़पते हैं। हाल में एक ऐसी ही शादी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दोस्त की शादी में आए उसके दोस्तों ने ऐसा माहौल बनाया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन रस्म निभा रहे होते हैं। इस दौरान दुल्हन जब दूल्हे का स्वागत करते हुए उसकी आरती उतारती है तो स्टेज के नीचे खड़े दूल्हे के दोस्त ‘ॐ जय जगदीश हरे’ आरती गाने लगते हैं। भगवान की आरती को सुनकर वहां मौजूद मेहमानों की हंसी छूट जाती है और सब खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। दोस्तों की इस मस्ती को देख दूल्हा-दुल्हन भी हंसते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद शादी में लगातार हंसी के ठहाके लगते रहते हैं।
शादी में मस्ती करते दोस्तों के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @ChapraZila पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- जब शादी में ऐसे ऐसे दोस्त पहुंच जाएं तो माहौल तो बनना ही हैं।
वीडियो को खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक शख्स ने लिखा- दोस्त कैसे किसी की शादी को यादगार बना देते हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने तो अपनी शादी पर अपने दोस्तों की हरकतों के बारे में भी बताया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal