वीडियो: बर्थडे पार्टी में अचानक इस फेमस एक्ट्रेस की बहन के साथ हुआ कुछ ऐसा...

वीडियो: बर्थडे पार्टी में अचानक इस फेमस एक्ट्रेस की बहन के साथ हुआ कुछ ऐसा…

कृति सेनन ने कथित ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कृति हाल ही में लंदन से ‘हाउसफुल 4’ की पहले शिड्यूल की शूटिंग करके मुंबई लौटी हैं जहां पर उन्होंने अपने खास दिन पर पार्टी रखी। इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कृति की छोटी बहन नुपुर के साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर आसपास के लोग हैरान हो जाते हैं।वीडियो: बर्थडे पार्टी में अचानक इस फेमस एक्ट्रेस की बहन के साथ हुआ कुछ ऐसा...कृति की बहन नुपुर मॉडल हैं। नुपुर फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान और कृति के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थीं तभी उनके साथ हादसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आप देखेंगे कि कृति की बहन कार से उतरकर वेन्यू के अंदर जा रही होती हैं तभी उनका पैर अचानक फिसल जाता है और नुपुर गिर जाती है। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के गिरने का वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो में आप आगे देखेंगे नुपुर अपने आप को अच्छे से संभालती हैं और आगे जाकर लोगों से मिलती जुलती हैं। आपको बता दें, नुपुर मॉडलिंग इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि अपनी बहन की तरह नुपुर एक्टिंग में हाथ आजमा सकती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कृति और दिनेश अपना जन्मदिन एक दिन ही शेयर करते हैं। दिनेश ने मुंबई के रेस्टोरेंट में पार्टी रखी थी जिसमें कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत, मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, श्रद्धा कपूर और वरुम धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पहुंचे थे। कृति के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वह मस्ती करते हुए दिखाई दीं।

देखे विडियो:-

https://www.instagram.com/p/BltWwz3n_59/

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com