भारतीय कप्तान विराट कोहली का वेस्टइंडीज दौरा काफी शानदार रहा और टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में कैरेबियाई टीम का तीनों प्रारूपों में क्लीन स्वीप कर दिया।

वेस्टइंडीज के सफल दौरे के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। इस तस्वीर में विराट कोहली हाफ पैंट (शॉर्ट्स) में बैठे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद एक फैन ने तो विराट पर कमेंट करते हुए ये भी कह दिया कि शायद चालान कटने के बाद विराट कोहली का ये हाल हो गया है।
https://twitter.com/imVkohli/status/1169540309648166913
देश में ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर चालान की राशि काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है और इसे लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है उसके बारे में उन्होंने लिखा कि जब तक हम खुद को अंदर से झांककर देखते हैं, हमें बाहर कुछ देखने की जरूरत नहीं होती।
https://twitter.com/imVkohli/status/1169540309648166913
विराट के इस तस्वीर को शेयर करने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं। कुछ ने तो ये भी लिख दिया कि विराट आपको किसने मार दिया। किसी ने कहा कि ये बात आप कपड़े पहनकर भी बोल सकते हो। किसी ने कहा क्या भाभी ने घर से बाहर निकाल दिया जो ऐसी हालत हो गई।
https://twitter.com/imVkohli/status/1169540309648166913
https://twitter.com/imVkohli/status/1169540309648166913
https://twitter.com/imVkohli/status/1169540309648166913
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal