विधान भवन का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस ने खदेड़ा; हिरासत में लिए गए

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित विधान भवन के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पीपीई किट में हुई घोटाले को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधान भवन का घेराव करने के लिए जीपीओ से चलकर आगे बढ़े। तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान उग्र हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक-झोंक हुई। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ दिया।

टस से मस न होने पर पुलिस को मजबूरन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना पड़ा। मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रदर्शन में लगभग 400 लोग थे और 120 लोगों ने गिरफ्तारी दी है। सभी को इको गार्डन ले जाया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com