वास्तु टिप्स: इन चीजो से हमेशा रहे दूर, अगर सड़क पर चल रहे है तो…

अक्सर सड़क पर चलते हुए हमें कई चीजों का ध्यान रखना जरुरी होता है। रोड पर चलते समय कई प्रकार की चीजें दिखाई देती हैं। इन चीजों में कुछ अशुभ और नुकसानदायक भी होती हैं।

यहां 5 ऐसी चीजें बताई जा रही हैं जो अशुभ होती है और यदि रोड पर ये दिखाई दें तो हमें दूर से निकल जाना चाहिए। इन अशुभ चीजों के करीब नहीं जाना चाहिए।

इन चीजो से हमेशा रहे दूर-  कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के टूटे हुए केश यानी बाल रास्ते में दिखाई देते हैं। बालों को भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। आमतौर पर यदि रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, अन्यथा पैरों में कांटें चुभ सकते हैं। यदि संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए। यदि हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा है तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। कई बार सड़क पर जानवरों (जैसे कुत्ते, सांप आदि) की मौत हो जाती है। ऐसे में मृत प्राणी के अस्थियां रोड पर बिखरी दिखाई देती हैं तो उनसे दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com