बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का प्रमोशन करने भारत आई हैं। इस दौरान वो ‘डांस दीवाने 2’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। हालांकि फिनाले अभी टेलिकास्ट नहीं किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के साथ टेलीविजन रिएलिटी शो डांस दीवाने 2 के ग्रैंड फिनाले में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची। एक्ट्रेस ने यहां काफी मस्ती की और साथ ही धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ प्रियंका ने जमकर डांस किया।
‘डांस दीवाने 2’ के सेट से प्रियंका के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जिसमें वो शो के जजों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने माधुरी के साथ दो अलग-अलग गानों पर डांस किया। एक उन्होंने अपनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के ‘पिंगा’ सॉन्ग पर डांस किया और दूसरा उन्होंने माधुरी के मोस्ट फेमस सॉन्ग ‘डोला रे डोला’ पर डांस किया। प्रियंका यहां ब्लैक कलर की फ्लोर साड़ी में पहुंची थीं।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक की बात करें तो ये मोटिवेशनल स्पीकर और लेखिका आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में जायरा वसीम आयशा चौधरी का किरदार निभाती दिखेंगी।
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर, आयशा के मां-बाप बने हैं। फिल्म में आयशा चौधरी के नजरिए से उनके माता-पिता की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। प्रियंका चोपड़ा की ये बॉलीवुड कमबैक फिल्म है। उनकी ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal