वर्कआउट के बाद खाएं कुछ Protein-Rich Snacks

अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करते हैं लेकिन प्रोटीन का ध्यान नहीं रख रहे तो आप अपने शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्कआउट करने के बाद प्रोटीन लेना बहुत जरूरी है ताकि मांसपेशियां मजबूत बनें और मसल लॉस न हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ हेल्दी स्नैक्स (Post-Workout Protein Snacks) के बारे में बता रहे हैं जो प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं।

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप जिम जाकर वर्कआउट करते हैं, तो आप कितना प्रोटीन खाते हैं, उस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर खाना खाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और एनर्जी भी। साथ ही, प्रोटीन खाने से मसल्स को रिकवर करने में भी मदद मिलती है और आप मसल लॉस की समस्या से बचते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रोटीन युक्त स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप वर्कआउट के बाद खा सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट और फल- ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसे फल जैसे बेरीज के साथ मिलाकर खाने से विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।

प्रोटीन स्मूदी- प्रोटीन पाउडर, दूध या पानी और पसंदीदा फलों को मिलाकर स्मूदी बनाएं। इसमें नट बटर या ओट्स भी मिला सकते हैं।

अंडे के सफेद भाग से बना आमलेट- अंडे का सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है।इसे प्याज, हरी मिर्च और टमाटर आदि सब्जियों के साथ मिलाकर आमलेट बनाएं।

चॉकलेट मिल्क- चॉकलेट मिल्क में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा संतुलन होता है, जो वर्कआउट के बाद की रिकवरी के लिए उपयुक्त है।

कॉटेज चीज और फल- कॉटेज चीज में हाई प्रोटीन और लो फैट पाया जाता है। इसलिए इसे वर्कआउट के बाद स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है।इसे ताजे फलों के साथ मिक्स कर खा सकतें हैं।

प्रोटीन बार- प्रोटीन मिश्रण, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से बनने वाले प्रोटीन बार, प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प हैं। इसे आप वर्कआउट के बाद खा सकतें हैं। ये घर पर बने हों या बाजार से खरीदे गए हों, दोनों ही हेल्दी ऑप्शन माने जाते हैं।

चिया सीड पुडिंग- चिया सीड्स को दूध में मिलाकर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें। यह प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है।

क्विनोआ सलाद- क्विनोआ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे सब्जियों और हल्के ड्रेसिंग के साथ मिलाकर सलाद बनाएं।

सोया बीन्स- सोया बीन्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें उबालकर हल्का नमक डालकर खाएं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com