वंदे भारत से पहले दिन बनारस के लिए 211 यात्रियों ने सफर किया। ये ट्रेन महज 5.25 घंटे में प्रयागराज और 7 घंटे में बनारस पहुंची। इस ट्रेन में कुल 603 कोच हैं।
आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत सुपरफास्ट का संचालन सोमवार से विधिवत शुरू हो गया। आगरा से तीन बड़े महानगरों को जोड़ने वाली वंदे भारत से यात्रा करने के लिए पहले दिन आगरा के लोगों में उत्साह दिखा। यह ट्रेन महज 5.25 घंटे में प्रयागराज और 7 घंटे में बनारस पहुंचा देगी। पहले दिन आगरा कैंट से 211 यात्री सवार हुए।
आगरा कैंट और वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत सुपरफास्ट का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 13 सितंबर को किया था। आगरा-बनारस वंदे भारत में कुल 603 कोच हैं। इनमें 525 कोच चेयरकार और 78 एग्जिक्यूटिव है। पहले दिन आगरा से 211 यात्रियों की बोर्डिंग हुई, जिसमें एसी चेयरकार में 200 व एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 11 यात्रियों ने सफर किया।
कमला नगर के दीपक खंडेलवाल ने बताया कि आगरा से कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे तीन महानगरों में आने-जाने के लिए बेहतर सेवा है। आगरा से रोजाना सैकड़ों लोग इलाहाबाद हाईकोर्ट, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यालय जाते हैं। वाराणसी के लिए ज्यादातर लोग धार्मिक यात्रा के लिए जाते हैं तो वहीं कानपुर औद्योगिक नगरी है। इससे आगरा के जूता कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा। डिफेंस काॅलोनी के वीर बहादुर ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से बड़ा लाभ मिलेगा।
तय की गई समय सारिणी
3:20 बजे बनारस दोपहर 1:00 बजे
4:50-4:55 प्रयागराज जंक्शन 11:24-11:30
6:57-7:02 कानपुर सेंट्रल 09:15- 09.20
8:17-8.19 इटावा जंक्शन 7:40- 7:42
9:32-9.34 टूंडला जंक्शन 6:48-6:50
10:20 बजे आगरा छावनी 6:00 बजे
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal